बहराइच : खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरी बालिका, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन वर्षीय बालिका की मौत से परिवार में कोहराम


अमृत विचार, बहराइच। जिले के चफरिया बाजार निवासी तीन वर्षीय मासूम शनिवार को खेलते समय पानी से भरे बाल्टी में गिर गई। पानी में डूबकर मासूम की मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सभी रोने लगे।

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाफरिया निवासी राजकमल की तीन वर्षीय पुत्री युवान घर में खेल रही थी। जबकि परिवार के लोग अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थे। शनिवार को खेलते समय बालिका पानी से भरे बाल्टी के निकट पहुंचकर उसमें झांकने लगी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर बाल्टी में गिर गई। परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी।

कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने बालिका की तलाश की तो उसे बाल्टी में गिरा देखा। सभी उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोग रोने लगे।

यह भी पढ़ें : बहराइच : आभूषणों की खरीदारी कर लौट रही महिला का सामान चोरी 

संबंधित समाचार