बहराइच : आभूषणों की खरीदारी कर लौट रही महिला का सामान चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। धर्मपुर गांव निवासी एक महिला बेटी के विवाह के लिए शनिवार को बहराइच सामान खरीदने आई थी। सामान खरीद कर महिलाओं के साथ जा रही थी। तभी ऑटो में बैठी दूसरी महिला ने बैग काटकर जेवरात और नगदी निकाल लिया। इसके बाद वह उसी ऑटो से चली गई। जानकारी होने पर महिला बेहोश हो गई और वह रोने लगी।

कोतवाली मुर्तिहा के धर्मपुर गांव निवासी मूर्ति देवी पत्नी विजय कुमार शनिवार को जिला मुख्यालय सामान की खरीदारी करने के लिए आई थी। महिला ने बाजार में सराफा की दुकान पर जेवरात और एक माल में कपड़े की खरीदारी की। इसके बाद आटो पर बैठकर जाने लगी। उसी ऑटो पर एक अन्य महिला बैठी थी।

महिला शहर में स्थित हिंदुस्तान हॉस्पिटल के निकट उतरी। उसने देखा कि बैग ब्लेड से काटा गया है बैग में रखा 10500 रूपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सब गायब थे। इस पर महिला रोने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।

बेटी के विवाह के लिए खरीदा था सामान

धर्मपुर गांव निवासी महिला मूर्ति देवी ने बताया कि उसके बेटी का विवाह अगले माह है। ऐसे में बेटी के विवाह के लिए जेवरात और अन्य सामान की खरीदारी उसने की। साथ में उसकी ननंद और अन्य महिलाएं भी थी उसके बावजूद छीनैती हो गई।

यह भी पढ़ें : मोहब्बत का पैगाम देते हैं दरगाह व मदरसे : अशरफी

संबंधित समाचार