Viral News: Internet पर हुआ प्यार, शादी में बदली Sweden to Etah की ये Love Story

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। प्यार की कोई सरहद नहीं होती हैं। बीते शुक्रवार को एक ऐसा ही नजारा यूपी के एटा जिले में दिखने को मिला, यहां एक युवती स्वीडन से चलकर एटा के अवागढ़ पहुंची। जहां के एक युवक से Internet पर दस साल से उसका प्यार चल रहा था। हिंदू रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक रूप से दोनों ने विवाह कर लिया हैं।

Untitled(13)

एटा जिले के कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड के रहने वाले गीतम सिंह मोटरसाइकिल को रिपेयर करने का काम करते हैं। जिनके बेटे पवन बीटेक करने के बाद देहरादून में नौकरी करने लगे। स्वीडन की क्रिस्टन लिवर्ट फेसबुक के जरिये उनके संपर्क में आईं। दोनों में काफी गहरी मित्रता हो गयी। मित्रता कुछ दिनों के बाद प्यार में बदल गई।

Untitled(12)

दोनों के बीच फोन के जरिए Video call पर बात होनी लगी। एक साल पहले क्रिस्टन आगरा आई। जहाँ उसने पहली बार पवन से मुलाकात की। दोनों ने साथ में प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार किया। और शादी करने का फैसला लिया।

Untitled(15)

पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार है। सभी की सहमति से हम शादी करने का फैसला किया हैं। शादी में सभी भारतीय रश्मों को पूरा किया गया हैं। शादी के सभी कार्यक्रमों को शुक्रवार शाम तक किया गया। जिसमें मुख्यरूप से हल्दी, मंडप के कार्यक्रम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में नाबालिग छात्र पर कहर बनाकर टूटा दरोगा, ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, जमीन पर पटका

संबंधित समाचार