ऑकलैंड में खराब मौसम के कारण चार लोगों की मौत, बारिश की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड। के कारण शुक्रवार से चार लोगों की मौत हो गयी है। न्यूजीलैंड पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की। ऑकलैंड में शुक्रवार से रिकॉर्ड बारिश होने के कारण न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में भारी बाढ़ आ गई है। न्यूजीलैंड ती पुलिस ने अब पुष्टि की है कि शुक्रवार से खराब मौसम की घटना कारण चार लोगों की मौत हुई है।

क्षेत्र में मौसम अभी भी खराब है। सिविल डिफेंस ने ऑकलैंड में रविवार की सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। न्यूजीलैंड की उपप्रधान मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने रविवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ऑकलैंड के निवासी सुरक्षित रहें, आवासित हों और सहायता सेवाएं उन तक पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका में निर्वाचन आयोग के सदस्यों को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार