PM MODI ने की बजट से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट से पहले रविवार को यहां केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। संसद में एक फरवरी को पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। इस साल (2023) केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बजट पर पहली बैठक सुबह 10 बजे से शुरू हुई है और इसके शाम को समाप्त होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - योग, ज्वार-बाजारा से लोगों की सेहत सुधार रही है: मोदी

सूत्रों ने बताया कि कई मंत्रालयों के कामकाज और नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई नीतिगत पहलों की समीक्षा और चर्चा की जाएगी। यह बैठक मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच और इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रही है। 

ये भी पढ़ें - केंद्र दिल्ली को 1300 mgd पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल

संबंधित समाचार