मुरादाबाद : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में की गई डॉ. Pravin Togadia के कार्यक्रम की समीक्षा
मुरादाबाद। रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक गीता ज्ञान मंदिर कोठीवाल नगर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला परिषद प्रान्त उपाध्यक्ष वंदना शर्मा रहीं। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना रहे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रम की चर्चा भी हुई। इस दौरान संगठन के द्वारा दो प्रस्ताव पारित किए गए।
राष्ट्रीय किसान परिषद के महामंत्री सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना छजलैट के जमालपुर मुंडा नगला ग्राम में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया है। अब राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रशासन के समक्ष निर्णायक आंदोलन लड़ेगा और अवैध मस्जिद को हटवा कर दम लेगा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि एक और तो महानगर अतिक्रमण व जाम मुक्त होता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सिद्ध हॉस्पिटल के सामने बनी मजार अतिक्रमण का स्वरूप और जाम का प्रमुख कारण है। इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल आंदोलन करके कांठ रोड को अतिक्रमण व जाम मुक्त करेगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मई-जून में बड़ी संख्या में त्रिशूल दीक्षा करने का आह्वान किया। साथ ही रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुसाफिरखाना के टूटने को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इसे राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। बताया कि मई-जून में बड़ी संख्या में त्रिशूल दीक्षा करेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष वंदना शर्मा ने विपुल गुप्ता को किसरोल प्रखंड उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर उपाध्यक्ष अर्पित सक्सेना, महानगर मंत्री दीनदयाल प्रजापति, धर्मपाल, जतिन, पर्व कौशिक, प्रीतम, आशीष, हर्ष, अमर सिंह, विजयपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बुध बाजार में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा, व्यापारियों ने खुद भी तोड़ा अवैध निर्माण
