मुरादाबाद : बुध बाजार में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा, व्यापारियों ने खुद भी तोड़ा अवैध निर्माण
मुरादाबाद,अमृत विचार। बुध बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी चला। व्यापारियों ने मजदूर लगा कर खुद अतिक्रमण ध्वस्त करवाया। नगर निगम के कर्मचारी निगरानी में लगे रहे।
बुध बाजार क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य में आ रही अड़चन को दूर कराने के लिए नगर निगम प्रशासन इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। व्यापारियों के अनुरोध को देखते हुए नगर निगम की टीम वहीं जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवा रहे हैं जहां व्यापारी ढिलाई बरत रहे हैं। व्यापारी अपने दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने में अवैध निर्माण के हिस्से को लाल निशान देखकर तोड़वाना जारी रखे हैं। छज्जे और नाली के ऊपर किए गए निर्माण को तोड़कर हटाया।
भाजपा के पदाधिकारी और व्यापारी नेता गिरीश भंडूला आदि व्यापारियों का कहना है कि निगम प्रशासन पर उनके कई दशक के कारोबार को चौपट कर रहा है। निगम प्रशासन ने जेसीबी मशीन से मलबा उठाकर वाहनों में लादकर उसे रास्ते से हटवाया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि किसी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। निगम प्रशासन नियमानुसार काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल, मौके पर मौत...परिवार में मचा कोहराम
