मुरादाबाद : ट्रक ने बाइक सवार कबाड़ी को कुचल, मौके पर मौत...परिवार में मचा कोहराम     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा (मुरादाबाद), अमृत विचार।  तेज रफ्तार ट्रक ने कैलसा रोड पर अगवानपुर बाइपास मोड़ के पास बाइक सवार कबाड़ी को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिवार वालों को हादसे की सूचना दी और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पांयती खुर्द निवासी 20 वर्षीय मुराद अली कबाड़ी का काम करता था। वह पुरानी पाॅलीथिन खरीद कर बेचता था। हर दिन की तरह रविवार को भी वह पुरानी पॉलीथिन खरीदने के लिए बाइक से मैनाठेर जा रहा था। कैलसा रोड पर अगवानपुर बाइपास मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरा और ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पाकबड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लिया।

मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मचा गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मुराद अली छह भाई-बहन हैं। मुराद अली से बड़ी बहन है। उससे छोटा भाई बिलाल अली एवं तीन छोटी बहनें हैं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

10 फरवरी को तय होना था रिश्ता
मुराद अली की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार वाले 10 फरवरी को लड़की देखने जाने वाले थे। माता-पिता व भाई-बहनों ने उसकी शादी के सपने संजोए थे। परिजनों का कहना है कि रिश्ता लगभग तय था। मगर ईश्वर को शायद यह मंजूर नहीं था। जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई बजनी थीं, वहां मातम पसर गया।

      

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 31 जनवरी की शाम से छह फरवरी दोपहर 12 बजे तक जमा नहीं हो सकेंगे ऑनलाइन बिल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता