लखनऊ: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पुलिस का एक्शन, CCTV में कैद हुई थी घटना
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के पास बीच सड़क पर छात्रा का हाथ पकड़कर जमकर हाथापाई करने वाले मनचले का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं नाका पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
राजधानी में नहीं सुरक्षित हैं बेटियां, मनचले ने बीच सड़क पर छात्रा से की हाथापाई, Video Viral pic.twitter.com/ISiEsxZfw0
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 29, 2023
बता दें कि राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के पास एक मनचले ने सरेआम एक लड़की का हाथ पकड़ लिया। वहीं मनचला हाथापाई करते हुए छात्रा को धक्का मारते नजर आ रहा है। हालांकि छात्रा ने भी हिम्मत दिखाते हुए मनचले का सामना किया। वहीं इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें:- देखें Video: राजधानी में नहीं सुरक्षित हैं बेटियां, मनचले ने बीच सड़क पर छात्रा से की हाथापाई
