Hamirpur Murder: घर के आंगन में पढ़ रहे छात्र को गोली मार उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम
Hamirpur Murder हमीरपुर के राठ में छात्र की गोली मारकर हत्या।
Hamirpur Murder हमीरपुर के राठ में पुरानी रंजिश में हमलावरों ने घर के आंगन में पढ़ रहे छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुरानी रंजिश में हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हमीरपुर, अमृत विचार। घर के आंगन में बैठकर पढ़ रहे एक छात्र को चार युवकों ने मिलकर गोली मार दी। गोली छात्र के पेट में जा लगी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ पीके सिंह ने सीएचसी पहुंच कर मृतक के पिता से घटना की जानकारी ली। छात्र की मौत पर मां, पिता और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र के सदर गांव निवासी संतोष रैकवार ने बताया कि उसका एक पुत्र 17 वर्षीय हरिश्चंद्र और दो पुत्रियां हैं। बताया कि उसका पुत्र बसेला गांव में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे वह अपनी पत्नी मिथला के साथ घर के बगल में स्थित खेत पर काम कर रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव के चार युवक बाघराज, प्रमोद, शिवम और राजकुमार घर में घुस आए। आंगन में बैठ कर पढ़ रहे उसके पुत्र हरिश्चंद्र के ऊपर तमंचा से गोली मार दी।
गोली हरिश्चंद्र के पेट में जा लगी। गोली लगते ही पेट की आंते बाहर निकल आईं। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता संतोष ने बताया कि काफी समय पहले से गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी। सूचना पर सीओ पीके सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
