Kanpur Accident : ऑटो को रौंदते हुए खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, उल्टी दिशा में जाने से हुआ हादसा
Kanpur Accident कानपुर में हादसे में एक की मौत।
Kanpur Accident कानपुर के घाटमपुर में ऑटो को रौंदते हुए डंपर खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। उल्टी दिशा में अनियंत्रित होने पर हादसा हुआ।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उल्टी दिशा में तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा डंपर एक ऑटो को रौंदते हुए खाई में कुछ दूरी तक घिसटता हुए लेता चला गया। हादसे में ऑटो चालक फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो चालक को नाजुक हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिधनू थानाक्षेत्र के कठेरूआ निवासी (33 वर्षीय) राजेश पासवान गांव से नौबस्ता तक ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे करीब वह अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान धरमपुर बंबा के पास हाईवे पर उल्टी दिशा में तेजी से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने ऑटो को रौंदते हुए खाई में गिर गया।
हादसे में चालक ऑटो में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब पैंतालिस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद नाजुक हालत में उसे पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी, जिससे कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसकी नौ साल पहले शादी हुई थी।
घटना के बाद से उसकी पत्नी सोनी, बच्चों में विराट, युवराज व अनुराज रो-रोकर बेहाल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी हादसा इतना भयावह था कि कुछ दूरी तक डंपर घसीटते हुए चला गया था, आगे जाकर वह एक लोडर से भी टकरा गया था। वहीं घटना के बाद डंपर चालक मौके से कूदकर भाग निकला। थाना प्रभारी रामबाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
