लखनऊ : 108 कुण्डीय महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गोमती तट पर चल रहे मां पीताम्बरा 108 कुण्डीय महायज्ञ में रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ कुंड में आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की।

गोमती तट स्थित झूलेलाल पार्क में 22 जनवरी से चल रहे मां पीताम्बरा 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित किया गया है। योगी राकेश नाथ और यज्ञ साधक दंडी सन्यासी रामाश्रम की देखरेख में चल रहे इस महायज्ञ के लिए झूलेलाल पार्क में भव्य यज्ञ स्थल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मौलाना कल्वे जव्वाद के कृत्य से शिया कॉलेज को नहीं मिला नैक से ''ए डबल प्लस''

संबंधित समाचार