Hockey World Cup 2023 : 17 साल बाद हॉकी विश्व चैंपियन बना जर्मनी, पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्व । जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व का खिताब 2023 का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने गत चैम्पियन बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। 60 मिनट के बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबर रही थी, लेकिन शूटआउट में जर्मनी ने 5-4 से मुकाबला जीत लिया।

आपको बता दें कि जर्मनी का यह तीसरा वर्ल्ड कप खिताब है और उसने खिताबी जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी कर ली। जर्मनी ने इससे पहले 2002 और 2006 में भी खिताब जीता था। पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है जिसने चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल से पहले नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच थर्ड प्लेस मैच खेला गया। नीदरलैंड ने इस मैच को 3-1 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।


मैच ड्रॉ होने के बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला निकाला गया। शुरुआती पांच शॉट के बाद स्कोर लाइन 3-3 से ड्रॉ रही। नतीजे के लिए दो और शॉट का सहारा लिया। जर्मनी ने पहले मौके पर गोल दागा, वहीं बेल्जियम मौका चूक गया। बेल्जियम ने दूसरे मौके पर गोल दागा, लेकिन जर्मनी ने भी दूसरे मौके पर गोल कर फाइनल जीत लिया।

ये भी पढ़ें :  U-19 Women's T20 World Cup : स्केटिंग का था शौक, क्रिकेट बनी जिंदगी...ऐसी है Parshavi Chopra की कहानी

संबंधित समाचार