PM मोदी और अमित शाह ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर किया नमन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने ट्विटर पर कहा, मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं।

मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदान कभी भुलाये नहीं जाएंगे और वे विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे। शाह ने कहा, स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

ये भी पढ़ें : बिहार में नीतीश-मुक्त राजनीति का पार्टी का निर्णय सराहनीय: सुशील कुमार मोदी

संबंधित समाचार