Kanpur: अंतरराज्जीय महिला गैंग का पर्दाफाश करने पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने RPF प्रभारी को किया सम्मानित
कानपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ प्रभारी को किया सम्मानित।
कानपुर में ट्रेनों में महिलाओं के जेवर और नगदी उड़ाने वाली महिला गंगा का पर्दाफाश करने पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ प्रभारी को सम्मानित किया।
कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं के जेवर और नगदी उड़ाने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश कर 12 लाख रुपये के गहने बरामद करने पर आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह को उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवीन्द्र वर्मा ने उनको मेडल दिया। सिंह सूची में महाकुंभ और दो बार माघ मेला के दौरान यात्रियों को सुरक्षित सफर,कोरोना काल आदि कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
कानपुर सेंट्रल पर तैनात बुधपाल सिंह ने प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल के बीच वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्जयीय महिला गैंग की शातिरों को पकड़ा था। गैंग की महिलाएं ट्रेनों में बच्चों को लेकर सफर करतीं थीं। सहयात्री महिला से दोस्ती करउनके सो जाने या फिर विश्वास पर सामान छोड़ कर जाने पर नगदी और जेवर पार कर देतीं थीं। गैंग की आठ महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख रुपये और नगदी बरामद की थी।
इसके साथ ही वर्ष-19 के माघमेला,वर्ष- 2021 व 22 के माघमेले में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा,कोरोना काल में बेहतर प्रबंधन आदि कई कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। वहीं उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
