हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक कटा, रेड सिग्नल पर पार कर रहा था रेलवे क्रासिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। जल्दबाज़ी में बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस हादसे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शव की शिनाख्त की जा सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि सोमवार की रात को रेड सिग्नल मिलने पर कछौना कोतवाली की देवनपुर रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गई थी। उसी बीच एक 40 वर्षीय युवक जल्दबाज़ी में क्रासिंग पार करने लगा। तभी अचानक ट्रेन आ गई और क्रासिंग पार कर रहे युवक के उसके चपेट में आने से टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस तरह का दर्दनाक हादसा होने की खबर सुनने वाला हर कोई सन्न रह गया। इसी बीच किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शव की शिनाख्त हुई। 

हादसे का शिकार हुआ युवक मनजीत सिंह राठी पुत्र देवता सिंह निवासी तुषौरा कोतवाली कछौना बताया गया है। मनजीत सिंह राठी के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

 ये भी पढ़ें -हरदोई में सीढ़ी नहीं School Bus पर चढ़कर ठीक की बिजली की लाइन, खतरे में डाली बच्चों की जान

संबंधित समाचार