केजरीवाल की चादर चिश्ती की दरगाह पर पेश, आपसी भाईचारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें वार्षिक उर्स के अवसर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भेजी गई चादर मंगलवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ पर पेश की गई।

मुख्यमंत्री ने रविवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के चेयरमैन एफआई इस्माइली को चादर सौंपी थी, जिसे लेकर दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी का प्रतिनिधि मंडल आज अजमेर शरीफ पहुंचा और चादर पेश की।  केजरीवाल ने अजमेर शरीफ से देश में आपसी भाईचारे, अमन चैन और देश की तरक्की की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा,देश भर में सामाजिक भाई-चारे को बढ़ावा मिलना चाहिए, इससे देश मजबूत होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने यही संदेश दिया है। मेरी कामना की है कि पूरे भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान हो। सरकारें लोगों के लिए काम करें, लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं और भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन करे।

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार सीएए के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही : ममता बनर्जी 

संबंधित समाचार