मथुरा: डीएम ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 21 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला

मथुरा: डीएम ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,  21 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला

मथुरा, अमृत विचार। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मनरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2008 से सभी विकास खंडों पर तैनात 18 तकनीकी सहायकों (संविदा) का स्थानान्तरण किया, जबकि 10 वर्षों से अधिक तहसीलों में तैनात 21 लेखपालों का स्थानान्तरण किया गया। जिलाधिकारी ने नीलम श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील महावन तैनात किया, जबकि अब तक इस पद पर रहे निकेत वर्मा को डिप्टी कलेक्टर मथुरा पर तैनात किया गया है।

ये भी पढे़ं- मथुरा: पुलिस का डंडा पड़ा तो तोते की तरह बोल पड़ा शातिर, नौकरी खोजने के बहाने घूमते वक्त चोरी करता था बाइक

जिलाधिकारी ने 06 नायब तहसीलदारों का स्थानान्तरण किया, जिसमें पंकज यादव को मथुरा से मांट, हेमेन्द्र कुमार को मथुरा से महावन, संभव जैन को महावन से मथुरा, बृजेश कुमार को मांट से गोवर्धन, राखी शर्मा को छाता से मथुरा तथा विजय श्याम को गोवर्धन से छाता स्थानान्तरण किया।

तकनीकी सहायकों में नरेश कुमार शर्मा को छाता से नौहझील, ब्रजेन्द्र सिंह को छाता से मांट, रतन सिंह को चौमुहां से नौहझील, मोहन सिंह को बल्देव से छाता, नीरज कुमार को बल्देव से नन्दगांव, नवरतन कुमार को नौहझील से छाता, महेश कुमार को नौहझील से चौमुहां, हरिस्वरूप शर्मा को मथुरा से राया, दिनेश चन्द्र शर्मा को मथुरा से बल्देव, संजीव कुमार को राया से नन्दगांव, उमेश कुमार को राया से गोवर्धन, राकेश कुमार को मांट से मथुरा, धर्मेन्द्र कुमार को मांट से बल्देव, महेन्द्र सिंह को नन्दगांव से मांट, हरेन्द्र कुमार को नन्दगांव से राया, धर्मवीर सिंह को फरह से गोवर्धन, राजेश कुमार को गोवर्धन से मथुरा तथा ओम कुमार शर्मा को गोवर्धन से फरह स्थानान्तरण किया गया है।

लेखपालों में मथुरा तहसील के लाखन सिंह को छाता, कालीचरन को मांट, सरमन सिंह को मांट, सुदेश कुमार को छाता, मोहन श्याम गुप्ता को मांट, नितिन चतुर्वेदी को महावन, रामेश्वर दयाल को छाता, पवन कुमार को मांट, शैलेश अग्रवाल को छाता, चन्द्रपाल मीणा को मांट, मोहन स्वरूप को महावन, तहसील छाता के चन्द्रवीर सिंह को मथुरा, धीरज कुमार को मथुरा, नरेन्द्र कुमार को मथुरा, विकास तिवारी को महावन, वीरेन्द्र सिंह को मथुरा, पीतम सिंह को मांट, तहसील मांट के सुदर्शन सहाय को छाता, अर्जन सिंह को मथुरा, तहसील महावन के अजय सिंह को छाता तथा गिरेन्द्र सिंह को छाता स्थानान्तरण किया गया है।

ये भी पढे़ं- मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे आंदोलनकारी, जुगल घाट पर की नारेबाजी

 

ताजा समाचार

क्यों कोका-कोला से धोना चाहिए बालों को! जानिए क्या है लाभ 
Lok Sabha Election 2024 : कार में सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- पहले मतदान फिर शादी
Kanpur: तलाशती रह गई 'खाकी'...कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपी पर मुकदमों की है लंबी फेहरिस्त
JEE Mains Result: मेधावी बोले- ऑनलाइन क्लासेज से नहीं होती तैयारी, सफलता के लिए ये है सबसे बड़ी कुंजी...
अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को अपने गोदाम में रख लिया
'प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं', कर्नाटक में बोले राहुल गांधी