कर्नल सीके नायडू ट्राफी : मुश्किल में झारखंड, पहली पारी में 198 पर ढ़ेर, फॉलोऑन खेलते सात विकेट गिरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कर्नल सीके नपायडू ट्राफी में झांरखड की बढ़ी मुश्किलें।

कर्नल सीके नायडू ट्राफी में झारखंडी की टीम पहली पारी में 198 पर ढ़ेर हो गई। इसमें टीम के फॉलोऑन खेलते सात विकेट गिर गए।

कानपुर, अमृत विचार। कर्नल सीके नायडू ट्राफी में उत्तर प्रदेश ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर झारखंड को बैकफुट पर ला दिया है। झारखंड की टीम पर पारी की हार का खतरा बढ़ गया है। तीसरे दिन झारखंड की पहरी पारी 198 रन पर खत्म हो गई। जिसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी झारखंड की टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड ने दूसरी पारी में 148 रन पर अपने सात विकेट खो दिए हैं। टीम अभी भी उत्तर प्रदेश के स्कोर से 24 रन पीछे है। मैच पर उत्तर प्रदेश की टीम ने पूरी तरह से पकड़ बना ली है। उम्मीद है कि चौथे दिन पहले हॉफ में ही मैच का परिणाम उत्तर प्रदेश के पक्ष में आ जाएगा।

रविवार को ग्रीनपार्क मैदान में टॉस जीतने के बाद झारखंड की टीम ने यूपी को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया था। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 370 रन बनाए थे। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम मंगलवार को 198 रन पर वापस हो गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश ने झारखंड को फॉलोऑन दिया।

दूसरी पारी में भी झारखंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वी विशाल और शरणदीप सिंह ओपनिंग करने उतरे। दोनों ही खिलाड़ी संभल कर खलते दिखाई दिए। लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में दोनों ही सफल नहीं हो सके। विशाल ने 16 और शरणदीप सिंह ने 15 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। विशाल को हर्ष त्यागी ने तो शरणदीप को कृतज्ञ केके सिंह ने आउट किया।

इसके बाद क्रिज पर उतरे अरविंद और विवेक भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। झारखंड की ओर से आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 32 रन टीम के लिए जोड़े। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड के मनीषी और शुभम पिच पर डटे हुए हैं। मनीषी 44 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं, शुभम ने अपना खाता नहीं खोला है। उत्तर प्रदेश की ओर से कृताज्ञ ने दोनों पारियों में सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके हैं।

संबंधित समाचार