बरेली: 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएगा विभाग, मोबाइल पर मिलेंगी सूचनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्हाट्सएप, कॉलिंग नंबर और ई मेल जुटाने में लगे कर्मचारी

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग मंडल के 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएगा। जिसके तहत सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल और काॅलिंग नंबर के साथ ईमेल की जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक बरेली मंडल में दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं की जानकारी जमा करके केवाईसी कराई जा चुकी है। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग 15 फरवरी तक केवाईसी करने के लिए अभियान भी चलाएगा।

बिजली उपभोक्ताओं को अब बकाया बिल, बिजली कटौती और विभाग से जुड़ी सभी जानकारी मोबाइल पर ही मुहैया कराई जाएंगी। 15 फरवरी तक विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसके तहत मंडल के 18.63 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी कराई जाएगी। अभी तक विभाग 11.23 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी करा चुका है।

मंडल के सभी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के साथ एसडीओ और जेई से केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। 15 फरवरी तक सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने का लक्ष्य रखा गया है। केवाईसी होने के बाद सभी जानकारी उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर ही मुहैया कराई जाएगी- आरके शर्मा, मुख्य अभियंता।

ये भी पढ़ें- बरेली: दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, ऐंठे लाखों रुपये

संबंधित समाचार