बरेली: दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, ऐंठे लाखों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीओ तृतीय के निर्देश पर बिथरी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। दोस्त की पत्नी के साथ युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से रुपये ले लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत को अनसुना कर दिया। इसके बाद सीओ तृतीय के निर्देश पर बिथरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति होमगार्ड में हैं। उनकी दोस्ती चंदपुर बिचपुरी निवासी राजकुमार से है। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर में अकेली थी तभी राजकुमार तमंचा लेकर घर आया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। आरोप है कि वीडियो और फोटो दिखाकर राजकुमार उसका शारीरिक उत्पीड़न करने लगा, साथ ही उससे करीब 3 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। उसे डर है कि आरोपी उसके पति व बच्चों की हत्या न कर दे। 

पीड़िता की शिकायत पर बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उसने सीओ तृतीय से मामले की शिकायत की। इस मामले में राजकुमार का कहना है कि महिला के पति पर उसके 20 हजार रुपये हैं, कई बार तकादा करने के बाद भी रुपये नहीं दिए। इस पर विवाद हो गया था। तब महिला ने उस पर झूठा आरोप लगा दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 12 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार