Unnao Crime: लापता बच्ची का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका, पुलिस संदिग्ध से कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao Crime उन्नाव में लापता बच्ची का खेत में शव मिला।

Unnao Crime उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लापता बच्ची का खेत में शव पड़ा मिला। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao Crime फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में बीते मंगलवार की दोपहर से लापता 5 वर्षीया मासूम बच्ची का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैली है। कुछ लोग जहां दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे बलि से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।  

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे एक बच्ची अचानक लापता हो गई। उसकी खोजबीन में परेशान परिजन इधर-उधर भटकते रहे देर शाम थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद एसओ अनुराग सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे बच्ची की तलाश में रात भर कांबिंग चलती रही। सुबह गांव से ही एक किमी दूर खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके मुंह में उसका स्कार्फ घुसा हुआ था।

लापता बच्ची का शव बरामद होने की जानकारी पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह, सीओ सफीपुर मायराय समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और आनन-फानन में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम घटित हुआ और पुलिस ने तेजी दिखाई उसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने और उसके बाद उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग इसे तंत्र मंत्र से जोड़कर भी देख रहे हैं। पुलिस ने गांव से समुदाय विशेष के एक युवक को संदेह के आधार पर उठाया है। बताया जा रहा है कि युवक का पिता तंत्र मंत्र करता है जिसको लेकर गांव में बच्चे की बलि दिए जाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है। पिता के अनुसार बेटी के गले में निशान मिले हैं।

संबंधित समाचार