Kanpur में आवारा पशुओं को पकड़ने गई Nagar Nigam टीम को लोगों ने बनाया बंधक, भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नगर निगम टीम का लोगों ने किया विरोध।

कानपुर के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के गुलियाना सब्जी मंडी में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए गई नगर निगम टीम को लोगों ने बंधक बना लिया। लोगों ने टीम पर महिलाओं से अभ्रदता और मारपीट का आरोप लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। बादशाही नाका थाना क्षेत्र के गुलियाना सब्ज़ी मंडी में आवारा पशुओं के पकड़ने पर नगर निगम टीम का विरोध हुआ। नगर निगम को टीम को क्षेत्रीय जनता ने बंधक बनाकर रोड जाम की। डॉक्टर निरंजन सीटीओ एवं उनकी टीम को रोक कर जमकर नारेबाजी की जा रही। क्षेत्रीय जनता का आरोप नगर निगम टीम ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। इलाके में लोग रोड जाम कर जमकर नारेबाजी कर रहे। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आक्रोशित भीड़ बादशाहीनाका थाने में नारेबाजी कर रही।

संबंधित समाचार