Mahoba Accident : खड़े ट्रक से ऑटो टकराने में एक की मौत, छह घायल, परिजनों में मची चीखपुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Mahoba Accident महोबा में सड़क हादसे में एक की मौत।

Mahoba Accident महोबा में खड़े ट्रक से ऑटो टकराने में एक की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।

महोबा, अमृत विचार। Mahoba Accident मंगलवार की रात ग्राम सूपा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार आटो टकरा गई, जिससे आटो में सवार सात लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया, जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायलों को जिला अस्पताल महोबा के लिए डाक्टरों द्वारा रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना चरखारी के ग्राम सूपा में बने गोवर्धन महाविद्यालय के पास सरकारी खाद्यान्न से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था, तभी महोबा से चरखारी जा रहे आटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और आटो ट्रक से टकराकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घर से बाहर निकल आए और आटो पलटा देख ग्रामीणों ने घायलों को आटो से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और 108 पर फोन कर एम्बुलेंस को बुलाया गया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचते ही डाक्टरों ने देशराज (40) पुत्र धर्मदास निवासी टिलवापुरा चरखारी को मृत घोषित कर दिया और घायल शादाब, घनश्याम, पंकज पुत्र राजन, पंकज पुत्र नारायण, अभिषेक और हर्ष को जिला अस्पताल महोबा के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार