शाहजहांपुर: कोरोना से शिक्षक समेत दो की मौत, 41 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से जूनियर हाईस्कूल के हेड मास्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 41 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 1573 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके हैं, इनमें से 641 लोग स्वस्थ होकर घर …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से जूनियर हाईस्कूल के हेड मास्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 41 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 1573 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके हैं, इनमें से 641 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 832 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 55 वर्षीय शिक्षक सिंधौली ब्लाक क्षेत्र के गांव महासिर में जूनियर हाईस्कूल में प्रधान अध्यापक थे। दो अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज में कोविड एल टू में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम को अचानक उनकी तबीयत और खराब हो गई। शिक्षक नेताओं के कहने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। रास्ते में हरदोई के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके चार बच्चे हैं।

बहादुरपुरा की महिला की कोरोना से मौत
कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गई। शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा की महिला की रिपोर्ट चार जुलाई को पाॅजिटिव निकली थी। उसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज एल टू में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने बताया कि तीन जुलाई को उसकी पत्नी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मेडिकल काॅलेज में दिखाया तो वहां डाॅक्टरों ने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी, उसके बाद चार जुलाई को टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उसके बाद से मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उसकी हालत खराब हो गई और आठ बजे के करीब उसकी मौत हो गई। सीएमएस एयूपी सिन्हा ने बताया कि महिला के शव का कोविड-19 के तहत अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

संबंधित समाचार