अभिनेता संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती
मुंबई। फिल्म अभिनेता संजय दत्त को तबीयत खराब होने पर शनिवार शाम लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकसठ वर्षीय संजय दत्त को सांस में तकलीफ की शिकायत पर अस्पताल में दाखिल किया गया है। अभिनेता की कोरोना जांच की गई, जो निगेटिव आई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि संजय दत्त फिलहाल डॉक्टरों …
मुंबई। फिल्म अभिनेता संजय दत्त को तबीयत खराब होने पर शनिवार शाम लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकसठ वर्षीय संजय दत्त को सांस में तकलीफ की शिकायत पर अस्पताल में दाखिल किया गया है। अभिनेता की कोरोना जांच की गई, जो निगेटिव आई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि संजय दत्त फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
