बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर में यूपी एसटीएफ ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी हनुमान पांडेय उर्फ राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था। उस पर एक लाख का इनाम था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी …
लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर में यूपी एसटीएफ ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी हनुमान पांडेय उर्फ राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था। उस पर एक लाख का इनाम था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था। वह मऊ के कोपागंज का रहने वाला था और कई सनसनीखेज वारदातों में भी शामिल था।
