व्यापारियों की एकता से बंद हुए जीएसटी के छापे : मुकुंद

व्यापारियों की एकता से बंद हुए जीएसटी के छापे : मुकुंद

अमृत विचार, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती समारोह गुरुवार को एक होटल में हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि 65 जिलों में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ 200 विधायकों को एक साथ ज्ञापन दिया तो अगले दिन से छापेमारी पर रोक लग गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छोटे व्यापारियों की खुशहाली के लिए मिल जुलकर काम करने की आवश्यकता है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान कामतानाथ का जयघोष कर व्यापारियों में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि सालों पहले जब कोई मंच नहीं था तो व्यापारी अपनी आवाज नहीं उठा पाता था लेकिन आज व्यापार मंडल की ताकत देखकर सरकारें भी मजबूर हो गईं। पार्टियों को भी लगने लगा है कि व्यापारी साथ हो जाएं तो किसी को भी सफल बना सकते हैं। बताया कि सितंबर में कानपुर में सम्मेलन और 23, 24 दिसंबर को बरेली में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में व्यापार मंडल की स्थापना की गई थी। इसको बनाए रखने की जिम्मेदारी नवयुवकों की है। हमें व्यापारियों का दर्द समझना है। कार्यक्रम में आए व्यापारियों का जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी ने आभार जताया। इस मौके पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। व्यापारियों ने बजट पर भी चर्चा की। साथ ही जीएसटी को लेकर व्यापारियों के यहां छापे और सर्वे की निंदा की गई।

जीएसटी में संशोधन की भी आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, मुख्य संरक्षक बालकृष्ण अग्रवाल,  महामंत्री डा.  दिलीप सेठ,  राजेन्द्र गुप्ता,  भैरों प्रसाद मिश्रा,  आरती दीक्षित,  संजीव गुप्ता,  रामबाबू कुशवाहा,  अशोक कंसल,  पंकज अग्रवाल,  सुरेश मिश्रा,  सुनील द्विवेदी,  दिलीप केशरवानी,  शिवपूजन गुप्ता,  अर्पित जायसवाल, विवेक अग्रवाल,  रामनारायण जायसवाल, निशि सोनी,  गुलाब गुप्ता,  संतोष गुप्ता,  ओमप्रकाश साहू,  श्रवण साहू,  श्रीराम गुप्ता, महेश जायसवाल,  पुरुषोत्तम गुप्ता,  प्रकाश केशरवानी,  अंकित केशरवानी,  पुरु अग्रवाल,  राहुल गुप्ता,  शुभम केशरवानी,  हर्षित अग्रवाल,  मनीष,  अंकुर,  नितेश केशरवानी,  जितेन्द्र जायसवाल,  अमित केशरवानी आदि मौजूद रहे। 

13 मार्च को निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में डिजिटल रथ और सुझाव पेटी भी होगी,  जिससे व्यापारी समस्याओं से संगठन को अवगत करा सकेगा। इन समस्याओं के समाधान के लिए बाद में संगठन केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन देगा। पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद श्याम बिहारी की जयंती आठ मई को राजधानी लखनऊ में इसका समापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कानपुर : शिक्षक एमएलसी चुनाव में राज बहादुर चंदेल आगे