मुरादाबाद : 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
उत्तराखंड की आईटीआई थाना पुलिस ने की कार्रवाई
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), अमृत विचार। उत्तराखंड के काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस ने ठाकुरद्वारा के गांव निवासी दो मांस तस्करों को 150 किलो प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुलड़िया ढेला नदी के पास गन्ने के खेत में कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया जबकि, दो फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम सहीम और दूसरे ने शहीद अहमद निवासी फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा बताया।
पुलिस ने मौके से लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस, काटने के उपकरण बरामद किए। चारों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजे सरकार, परिवार सहित धरने पर बैठे भाजपा नेता ने की मांग
