मुरादाबाद : स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजे सरकार, परिवार सहित धरने पर बैठे भाजपा नेता ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

'सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाकर हिंदू धर्म का अपमान किया है'

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कलेक्ट्रेट पर परिवार समेत धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार को धरने पर बैठे भाजपा नेता रामकुमार रामजी का कहना है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाकर हिंदू धर्म का अपमान किया है। जिससे उनका पूरा परिवार बेहद आहत हुआ है।

भाजपा नेता राम कुमार ने कहा कि उनका पूरा परिवार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की उपासना करता है। जिस तरह से स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की और रामचरित मानस की प्रतियों को जलाया उससे वह बुरी तरह आहत हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी के लिए वे परिवार समेत सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मुरादाबाद : आयकर में छूट का दायरा सात लाख करने पर वेतनभोगी खुश

संबंधित समाचार