पीलीभीत: फेशियल कराने गया दूल्हा फरार...छोटे भाई संग रचाई शादी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। बरात निकासी से चंद घंटे पहले फेशियल कराने के लिए कहकर निकला दूल्हा वापस नहीं आ सका। काफी देर चले हंगामे के बाद उसके छोटे भाई से युवती की शादी संपन्न कराई गई। उधर, पुलिस ने परिजन की ओर से गुमशुदगी दर्ज की है।  

मामला बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक का रिश्ता बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की युवती से हुआ था।  एक फरवरी को बरात जानी थी। घर पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। बरात निकासी से कुछ देर पहले दूल्हा फेशियल कराने की बात कह कर घर से निकला और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।

काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल स्विच ऑफ बताने पर चिंता और बढ़ गई। उधर, हंगामा होने लगा। इसी बीच परिजन ने लड़की पक्ष से संपर्क कर वार्ता शुरू की। अंत में दूल्हे के बजाए उसके छोटे भाई से शादी कराई गई। गुरुवार को दुल्हन लेकर बरात वापस आई। मगर, लापता युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ अचल कुमार का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसकी तलाश को टीम लगाई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मेड़ विवाद की रंजिश में फसल देखने गए किसान की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार