बरेली : कोहरे की चादर से ढका शहर, थमी वाहनों की रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सुबह से कोहरे की चादर से शहर ढका रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन रेंगते नजर आए। सुबह दस बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। अचानक मौसम के इस बदले रंग ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है।

फरवरी माह शुरू हो चुका है। कुछ दिन जरूर ठंड का असर कम रहा, लेकिन फरवरी की शुरुआत से ही ठड़ की वापसी हो गई। पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ के कारण हवा में ठंडक बढ़ गई है। शीत लहर ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। जगह-जगह लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखा गया।

लापरवाही पड़ सकती है भारी
मौसम बार-बार अपना रंग बदल रहा है। इस मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। कभी दिन में तेज धूप और कभी अचानक मौसम में बदलाव के दौरान अगर आप ने जरा सी लापरवाही की तो यह भारी पड़ सकती है, इसलिए गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें : बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव : BJP के जयपाल सिंह ने की जीत दर्ज, सपा प्रत्याशी को हराया 

संबंधित समाचार