बहराइच में दबंगों ने पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा, किया पथराव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड घायल

अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र के ब्राह्मणी पुरा मोहल्ला में रात्रि में पीआरवी वाहन से पुलिस गश्त कर रही थी। तभी अज्ञात दबंगों ने पीआरवी वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है। पुलिस कर्मियों पर हमले को लेकर हड़कंप मच गया है। 

कोतवाली नगर में पीआरवी वाहन संख्या 3345 से सिपाही अभिवीर सिंह और होमगार्ड जुबेर अहमद की ड्यूटी थी। गुरुवार रात्रि में 12 बजे के आसपास सभी पीआरवी वाहन से गश्त करते हुए शहर के मोहल्ला ब्राह्मणी पुरा पहुंचे। देर रात को कुछ लोग मोहल्ले में खड़े थे। पुलिस ने रात में खड़े होने का कारण पूछा तो सभी भड़क गए। इसके बाद पुलिस को लात घुसे मारे। ईंट से भी पथराव किया। जिसमें सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। दबंगों ने जान लेने के प्रयास से जमकर हमला किया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। इस पर दबंग मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया है। 

जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस पर हमले को लेकर विभाग के साथ आम लोगों में हड़कंप मच गया है।


ये भी पढ़ें - Breaking News: यूपी में 11 IPS के तबादले, अजय पाल शर्मा बने जौनपुर SP 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा