Accident In Unnao : तेज रफ्तार स्कूल बस ने छात्रा को रौंदा, मौत, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Accident In Unnao उन्नाव में छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा।

Accident In Unnao उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूल बस ने छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। Accident In Unnao उन्नाव जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज जा रही 11वीं की छात्रा को निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे मंत घटनास्थल पर छात्रा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ के साथ जिला अस्पताल में भी हंगामा किया। सूचना पाकर कोतवाल के साथ सीओ सीटी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरेगा निवासी शुगर सिंह की 17 वर्षीय बेटी शिवानी शहर के डीबीडीटी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह कॉलेज जा रही थी। इसी बीच उसी क्षेत्र के एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस में छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए स्कूल के बाहर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा किया।

उधर, सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशुतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, कोतवाल राजेश पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्रा के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटी की मौत की परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

संबंधित समाचार