Accident In Kanpur : स्कूली वैन व ई-रिक्शा की भिड़ंत में छह घायल, उल्टी दिशा में आने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Accident In Kanpur कानपुर में स्कूली वैन व ई-रिक्शा की भिड़ंत।

Accident In Kanpur कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेला मार्ग पर प्रतापपुर नहर के पास स्कूली वैन व ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। Accident In Kanpur चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेला मार्ग पर प्रतापपुर नहर के निकट शुक्रवार दोपहर स्कूली वैन व ई रिक्शा में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में रिक्शा सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहा  सभी घायलों को हैलट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।

चौबेपुर क्षेत्र के करतरिया गांव निवासी शिव मोहन सिंह शुक्रवार दोपहर अपने परिजनों के साथ पूजन के लिए ई रिक्शा द्वारा से ही बादीपुरवा गांव स्थित एक मंदिर जा रहे थे। तभी बेला मार्ग पर प्रतापपुर नहर के निकट विपरीत दिशा से आ रही स्कूली वैन ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा  चालक अतुल व उसमें बैठी सवारियां विद्यावती, रानी, शिवा, गुड़िया व दिया सिंह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां सभी घायलों को हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जगदीश प्रकाश पांडे बताया कि  दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार