Kanpur News : CSJM University में 16 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह, 80 से ज्यादा वितरित किए जाएंगे पदक
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज का दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को होगा।
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज का दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को होगा। इसमें 80 से ज्यादा पदक वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूची जारी की।
कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 37वें दीक्षांत समारोह में वितरित किए जाने वाले पदकों की सूची तैयार हो गई है, जिसमें उन्नाव के रघुराज राम गोपाल महाविद्यालय की छात्रा राधा गुप्ता को समारोह मंक कुलाधिपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति रजत पदक से नवाजा जाएगा। समारोह में 80 से अधिक छात्रों को पदक दिया मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ अंजनी कुमार ने बताया पदक की सूची में चार फरवरी तक आपत्ति मांगी गई हैं।
छत्रपति शाहू जी महाराज का दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को होगा। गुरुवार को हुई बैठक में दीक्षांत समारोह के दौरान दिए जाने वाले पदकों पर चर्चा हुई, जिसकी सूची भी जारी कर दी गई। इसके साथ ही तैयारियों को तेज करने के भी निर्देश दिए गए। जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ अंजनी कुमार ने बताया दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 10 कुलपति स्वर्ण पदक छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया गुरूवार को जारी की गई सूची में चार फरवरी तक आपत्ति मांगी गई हैं। इसके बाद कोई नाम न जोड़ा जाएगा न हटाया जाएगा।
इनको मिलेग स्वर्ण पदक---
कुलाधिपति स्वर्ण पदक
उन्नाव के रघुराज राम गोपाल महाविद्यालय की राधा गुप्ता
कुलाधिपति रजत पदक:-
1.इटावा के चौ. चरण सिंह डिग्री कॉलेज की अनीता
2.उन्नाव के रघुराज राम गोपाल महाविद्यालय की राधा गुप्ता
कुलाधिपति कांस्य पदक(शीर्ष चार):-
1.हरदोई के महावीर प्रसाद मायावती महाविद्यालय के शैंकी पटेल
2. हरदोई के महावीर प्रसाद मायावती महाविद्यालय की वैष्णवी मौर्या
3. सीतापुर के आरएमपीपीजी कॉलेज की प्रीति
4. हरदोई के प्रकाश महाविद्यालय की साक्षी पटेल
कुलपति स्वर्ण पदक(शीर्ष चार):-
1.हरदोई के महावीर प्रसाद मायावती महाविद्यालय के शैंकी पटेल
2. हरदोई के महावीर प्रसाद मायावती महाविद्यालय की शालू पटेल
3. हरदोइ के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के अभिनव गुप्ता
4. इटावा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय की याशमी यादव
