Poster War: शूद्र के बाद- गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं... का सपा कार्यालय पर लगा पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में में रामचरितमानस को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर शनिवार को एक पोस्टर लगाया गया। इसमें लिखा है, ‘ गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं लेकिन बीजेपी ब्राह्मण विरोधी है, हम रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं, हम उस चौपाई में कुछ शब्द गलत है उसका विरोध कर रहे हैं। इस पोस्टर पर अवधेश शुक्ला, पूर्व सपा नेता नवी मुबंई, महाराष्ट्र लिखा है। 

SP

बता दें कि इससे पहले सपा कार्यालय पर गर्व से कहो हम शूद्र हैं का पोस्टर लगा था। इसे अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा की ओर से लगाया गया है। पोस्टर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने नाम के आगे डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल लिखवाया है।

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने UP वालों को दिया बड़ा तोहफा, अब लखनऊ में ही अप्लाई कर सकेंगे वीजा

संबंधित समाचार