Maharashtra : BMC ने पेश किया 52,619 करोड़ रुपए का बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं। 

बजट दस्तावेजों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपये से 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।

ये भी पढ़ें : जामिया हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को किया बरी

संबंधित समाचार