आगरा: निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा में जी-20 की तैयारियों को लेकर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। शहर में सौंदर्यीकरण और साफ़ सफाई का काम देख रही नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।  नगर निगम की टीम पर शुक्रवार को फूल सैय्यद चौराहे के पास लोगों ने पथराव कर दिया। बाड़े में टीम को बंधक बनाकर पिटाई की। टीम निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई थी। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ थाना रकाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


नगर निगम टीम फूल सैय्यद चौराहे के पास निराश्रित पशुओं को पकड़ने गए थे। इसी बीच गोवंश को पकड़ लिया। आरोप है कि तभी वहां के नसीरूद्दीन और उसके बेटों अशीर व अशद आदि ने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। विराेध करने पर पथराव किया। उन्हें पास के बाड़े में ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने टीम को छोड़ा। पुलिस के अनुसार मामले में नसीरूद्दीन,अशीरूद्दीन, अशद, बशीर, भूरा, दुबे के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें -Breaking News: गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से Rape और हत्या के दोषी को फांसी की सजा    

संबंधित समाचार