मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं... स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से UP में फिर बढ़ी हलचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर चर्चा में आए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज शनिवार को फिर से ट्विटर सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने सिलसिले वार दो ट्वीट कर लिखा, ''कदम-कदम पर जातीय अपमान की पीड़ा से व्यथित होकर ही डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि 'मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मैं हिंदू होकर नहीं मरूंगा, ये मेरे बस में है।' फलस्वरूप सन 1956 में नागपुर दीक्षाभूमि पर 10 लाख लोगों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया''।

 

इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट किया और इसमें लिखा कि तत्कालीन उपप्रधानमंत्री, बाबू जगजीवन राम द्वारा उद्घाटित संपूर्णानंद मूर्ति का गंगा जल से धोना, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रिक्तोपरांत मुख्यमंत्री आवास को गोमूत्र से धोना व राष्ट्रपति कोविंद जी को सीकर ब्रह्मामंदिर में प्रवेश न देना शूद्र होने का अपमान नहीं तो क्या?

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद के समर्थन में उतरे कई संगठन, लखनऊ में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार