बहराइच: गांव पहुंचा प्रिया का शव तो परिजनों संग बिलख उठा पूरा भयापुरवा, एक साथ जलेंगी मां और दो बेटियों की चिताएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/जरवलरोड, अमृत विचार। उन्नाव में हुए सड़क हादसे में दम तोड़ने वाली मां व दो बेटियों के शव का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। तीनों चिताए तैयार कर ली गई है। दोपहर बाद प्रिया का शव गांव पहुंचा तो परिवारी जनों के साथ-साथ गांव के लोग भी बिलख उठे। हर तरफ करुण क्रंदन दिखा। 

उन्नाव मे हुए सड़क हादसे में दम तोड़ने वाली  कांती देवी (52), बेटी प्रीती (15) की दुर्घटना के दौरान ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल 20 वर्षीय प्रिया ने देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। कांति देवी और प्रीति का शव शनिवार सुबह ही गांव पहुंच गया था जबकि प्रीति के शव का इंतजार हो रहा था दोपहर बाद प्रीति का शव भी गांव पहुंचा तो मौजूद लोग विलख उठे। 

परिवारीजन तो पछाड़े खाकर गिर ही रहे थे गांव के लोगों के भी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्राम प्रधान अबू सहमा सहित पूरे गांव के लोग पीड़ित परिवार को संभालने में जुटे दिखे। ग्राम प्रधान अबू सहमा ने बताया कि मां व दोनों बेटियों की चिंताएं आसपास बनवाई गई है। 4:00 बजे के आसपास मुखाग्नि दी जाएगी। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही  हर आंख गमगीन दिखी।

यह भी पढ़ें:-सपा का समाज को बांटने का जहर बेअसर हो गया... एमएलसी चुनाव में BJP की जीत पर केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज

संबंधित समाचार