VIDEO: बिहार में शालीग्राम यात्रा के दौरान युवक की धमकी, बोला- अयोध्या में फिर से बनेगी बाबरी मस्जिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिहार। राम जन्म भूमी निर्माण के लिए नेपाल से जनकपुरी धाम के गंडकी नदी से शालीग्राम पत्थर पहुंच गए हैं। भगवान राम और माता सीता की भव्य मूर्तियां इन्ही शिला खंडों से शिल्पकार बनाएंगे। जनकपुरी धाम से जब शिला खंडों को ट्रक से लाया जा रहा था तो एक मुस्लिम युवक ने वीडियो शेयर करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। 

उसने कहा कि ये वो पत्थर है जो राममंदिर के लिए जा रहा है। यह मंदिर बाबरी मस्जिद के ऊपर बनेगा। आज पत्थर ले जा रहे हो, ले जाओ लेकिन एक दिन ऐसा समय आएगा कि जब हमारी नस्लें वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाएगी। वहां हमारी बाबरी मस्जिद की दावेदारी कायम रहेगी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

वीडियो शेयर होते ही एनआईए की टीम एक्शन में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक युवक का लिंक संगठन पीएफआई से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें- मुंबई : फर्जी कॉल सेंटर संचालक गिरफ्तार, भारतीय और अमेरिकी नागरिकों को ठगने का आरोप

संबंधित समाचार