सुक्खू सरकार जून माह से महिलाओं को देगी 1500 रुपए, खाका तैयार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी तीसरी गारंटी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। शनिवार को कैबिनेट की उप-समिति की बैठक हुई। इस बैठक में महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने का खाका तैयार किया गया। बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि नारी सम्मान योजना के तहत 10,53,021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। 

बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 

आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा। कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया। पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। 

इससे प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे।

ये भी पढ़ें- शिमला: चंबा-तीसा हाईवे पर भूस्खलन से कटा चुराह घाटी का संपर्क 

संबंधित समाचार