इश्क का ऐसा चढ़ा परवान, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सुपारी देकर चलवाई गोलियां, फिर हुआ ये
इटावा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर चलवाई गोली।
इटावा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर हत्या के इरादे से गोली चलवाई थी। पुलिस ने घटना की मास्टरमाइंड पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
इटावा, अमृत विचार। पुलिस ने 30 दिसंबर को थाना सिविल लाइन के अंतर्गत गोली लगने से युवक के घायल होने की घटना की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने घटना की मास्टरमाइंड पत्नी एवं प्रेमी सहित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मैनपुरी फाटक रेलवे पुल के नीचे मुकुट सिंह निवासी जालिम अड्डा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने 30 दिसंबर को गोली मार दी थीा।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल को पीजीआई सैफई में भर्ती करायाथा। उच्चाधिकारियों ने फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन से पुलिस टींमों का गठन किया । घायल व्यक्ति के पुत्र आकाश की तहरीर के आधार पर अजय के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया।
पुलिस की छानबीन के दौरान नामजद अभियुक्त की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई । विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राकेश के घर दबिश देकर मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राकेश का अपने चाचा घायल मुकुट सिंह की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने घायल मुकुट सिंह की पत्नी के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार पूरन सिंह और उसके अन्य दो साथियों को पैसे देकर मुकुट सिंह की हत्या करने की योजना बनायी थी। जिसमें पूरन सिहं निवासी बजीरपुर कोटला नारखी फिरोजाबाद और उसके साथियों ने मुकुट सिंह को जान से मारने की नियत से फायर किया था।
गिरफ्तार राकेश की निशानदेही पर अभियुक्त पूरन सिंह और मुकुट सिंह की पत्नी को आईटीआई चौराहा के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त पूरन सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया। पुलिस टीम में निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा, उनि जय प्रकाश सिंह, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, देवेन्द्र सिह और गीता देवी शामिल रहे ।
