चार्जशीट लगाने के 10 हजार रुपये लगेंगे, साहब कुछ कम कर लो… और एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ा
औरैया में घूस लेते दरोगा को पकड़ा।
औरैया में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। दरोगा ने विवेचना में चार्जशीट लगाने के नाम पर दस हजार रुपये मांगे थे।
औरैया, अमृत विचार। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई। वसूली, अपहरण समेत कई मामलों में चर्चा में आने वाली पुलिस घूस लेने में भी फंस गई। अजीतमल कोतवाली के अटसू चौकी इंचार्ज ने विवेचना में चार्जशीट लगाने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सूचना पाकर एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दरोगा को पकड़ लिया। हालांकि एंटी करप्शन टीम दरोगा को कोतवाली लेकर आई। टीम कोतवाली में दरोगा से पूछताछ कर रही है।
