Kanpur Crime : बंद घर में मां-बेटे का फंदे पर लटका मिला शव, कन्नौज की सीएचसी में स्टाफ नर्स के पद थीं तैनात
Kanpur Crime कानपुर के बिल्हौर में मां-बेटे का फंदे पर लटका मिला शव।
Kanpur Crime कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में मां-बेटे का फंदे से शव लटका मिला। मृतका कन्नौज की जलालाबाद सीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी। वह पति से अलग रहती थी।
कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर कोतवाली के कस्बा के मोहल्ला बलराम नगर मे एक बंद कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला व बारह वर्षीय मासूम का शव मिला। महिला के परिचित की शिकायत पर बिल्हौर पुलिस ने कमरे से शव को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सीमा दिवाकर पत्नी मनोज दिवाकर निवासी बिधनू कानपुर नगर बीते पांच से सात वर्षों से अपने पति से अलग रहती थी।
कन्नौज जनपद के जलालाबाद सीएचसी मे तैनात स्टाफ नर्स के पद सीमा बिल्हौर के बलराम नगर मे बारह वर्षीय मासूम के साथ रहती थी। रविवार की सुबह महिला के परिचित नरेन्द्र यादव ने पुलिस को सूचना दी कि सीमा ने अपने बारह वर्षीय पुत्र के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचे बिल्हौर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर फांसी से झूल रहे बारह वर्षीय मासूम को उतारा। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना के मुताबिक महिला के हत्या किए जाने की आशंका है। मामले मे पुलिस ने एक युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
