कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर, अब वाट्एसप पर आएगी बिजली बिल की डिटेल, KESCO उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट कर रहा

Amrit Vichar Network
Published By Kanpur Digital
On

कानपुर में केस्को उपभोक्ताओं के वाट्सएप नंबर अपडेट कर रहा।

कानपुर में केस्को उपभोक्ताओं के वाट्एसप नंबर अपडेट कर रहा। अब वाट्एसप पर बिजली बिल की डिटेल आएगी। केस्को को एसएमएस भेजने में राजस्व खर्च करना पड़ता।

कानपुर, अमृत विचार। जल्द ही बिजली उपभोक्ताओं के वाट्सएप नंबर पर बिल आएगा। केस्को शहरभर के बिजलीघरों में कैंप लगा कर उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट करने का कार्य कर रहा है। जिससे समय पर बिल मिलने पर उपभोक्ता भुगतान कर सकें। 

केस्को ने शहर के लाखों उपभोक्ताओं को वाट्सएप से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रीपेड और पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों के साथ ही यह कवायद भी शुरू की गई है। जिसका उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। 

केस्को अधिकारियों का कहना है कि नए उपभोक्ताओं के तो मोबाइल नंबर अपडेट हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में पुराने उपभोक्ताओं के नंबर भी डाटा में फीड हैं,लेकिन दस वर्ष से पुराने उपभोक्ताओं के नंबर अब भी डाटाबैंक में नहीं हैं। जिसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस व्यवस्था से पहले डाटाबैंक में मौजूद नंबरों की जांच की गई तो पता चला कि कई के बंद तो कईयों पर वाट्सएप की सेवा नहीं है। जिस पर सभी के नंबर अपडेट करने के साथ ही वाट्सएप नंबर भी अपडेट कर दिया जाएगा।

शहर के सभी बिजलीघरों में कैंप लगा कर उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं के वाट्सएप पर बिजली बिल भेजा जा सके। इसके लिए शिफ्ट में टीमों को तैनात कर दिया गया है।- ललित कृष्णा,पीआरओ केस्को

संबंधित समाचार