बंगाल में बीजेपी को झटका, विधायक सुमन कांजीलाल तृणमूल कांग्रेस में शामिल
कोलकाता पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रविवार को उस समय झटका पहुंचा जब अलीपुरद्वार से उसके विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। तृणमूल कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा , “ कांजीलाल भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफरत से भरे एजेंडे को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।”
तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने कार्यालय में कांजीलाल का औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया। कांजीलाल 2021 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस में में शामिल होने वाले छठे भाजपा विधायक हैं।
यह भी पढ़ें-नगालैंड चुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, नामांकन दाखिल की आखिरी तारीख सात फरवरी
