तेलंगाना का 2.90 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश, दलित बंधु योजना को 17700 करोड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को विधानसभा में 2023-24 के लिए 2,90,396 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की महत्वाकांक्षी दलित बंधु योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे लाभार्थी अपनी पसंद का कारोबार कर सकता है। 

बजट में अनुसूचित जाति के लिए विशेष विकास कोष के रूप में 36,750 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव किया गया है। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 12,161 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राव ने आंकड़े उपलब्ध कराते हुए कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तेलंगाना की हिस्सेदारी 2020-21 में बढ़कर 4.89 प्रतिशत हो गई है, जो 2014-15 में 4.1 प्रतिशत थी। 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 के 1,12,162 रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3,17,115 रुपये होने का अनुमान है। बजट में राजस्व व्यय के लिए 2,11,685 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए 37,525 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को दिलाई शपथ, शीर्ष अदालत में अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हुई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म