अयोध्या: 1700 शिक्षामित्रों को लखनऊ ले जाने का बनाया लक्ष्य, सौंपी गई जिम्मेदारी, जानें वजह
अयोध्या, अमृत विचार। समायोजन बहाली और मानदेय वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर काफी समय से संघर्षरत शिक्षामित्रों का लखनऊ में 20 फरवरी को महासम्मेलन होने जा रहा है। इसके लिए जिले से करीब 1700 शिक्षामित्रों को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए संगठन ने ब्लाक वार जिम्मेदारी तय की है।
आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि प्रांतीय महासम्मेलन में जिले के समस्त शिक्षामित्रों को ले चलने की तैयारी चल रही है। रेलवे , परिवहन विभाग और निजी बसों के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचेंगे। महामंत्री रामजी द्विवेदी ने बताया कि जनपद में ब्लॉकवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
मवई ब्लॉक में आदित्य तिवारी और शिव मूर्ति यादव,रुदौली में राजेश मिश्रा, संतोष सिंह, गौरी शंकर पांडेय,अमानीगंज में विजय प्रधान और भगवती सिंह, मिल्कीपुर में प्रेम द्विवेदी और पवन किशोर सिंह, हैरिंगटनगंज में दिनेश सिंह और मंसूर अली, बीकापुर में किरन श्रीवास्तव आशीष सिंह , तारून में कुलदीप पांडेय और नंद कुमार उपाध्याय, पूरा में रामजी द्विवेदी और अंजनी पांडेय, मया में अनिल पांडेय और एहसानुलहक, मसौधा में भरत सिंह और राम कुमार सोहावल में प्रीति सिंह और नगर क्षेत्र में दीपिका निगम, संगीता निषाद और आरती को शिक्षामित्रों से संपर्क स्थापित करते हुए समस्त शिक्षामित्रों को लखनऊ में चलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बताया कि शिक्षामित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक 12 फरवरी को प्रेस क्लब अयोध्या में होगी। जिसमे आगे की रणनीति तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-धर्माचार्यों पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- क्या अब वो RSS प्रमुख पर भी ऐसे ही अपशब्दों का प्रयोग करेंगे
